ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण के लिए मैदान में 38 कैंडिडेट, गया से सबसे अधिक निर्दलीय कैंडिडेट लड़ेंगे चुनाव

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होने हैं। इस चरण में चार लोकसभा सीटों कर मतदान होने

लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण के लिए मैदान में 38 कैंडिडेट, गया से सबसे अधिक निर्दलीय कैंडिडेट लड़ेंगे चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होने हैं। इस चरण में चार लोकसभा सीटों कर मतदान होने हैं। ऐसे में अब इस चरण के वोटिंग को लेकर जो अहम जानकारी निकल कर सामने आई है वह काफी रोचक बताई जा रही है।


दरअसल, बिहार में इस बार पहले  चरण की 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग से पहले चुनावी मैदान में उतरे कैंडीडेट के नाम का फाइनल लिस्ट सामने आ गया है। इस बार पहले चरण के लिए 4 सीटों कर कुल 38 कैंडिडेट मैदान में हैं और सबसे अधिक कैंडिडेट गया लोकसभा सीट पर हैं। यहां निर्दलीय कैंडिडेट की संख्या सबसे अधिक है जो एनडीए और महागठबंधन के नेता को टक्कर देंगे।


चुनाव आयोग ने तरफ से यह जानकारी साझा की गई है कि इस बार पहले चरण की चार सीटों के लिए कुल 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। पहले चरण में 4 लोकसभा सीट जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर मंगलवार के दिन नाम वापसी का समय बीतने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई है। इस लिस्ट के अनुसार इस बार मैदान में 38 कैंडिडेट हैं। जिसमें सबसे अधिक गया सीट पर कैंडिडेट हैं।


बताया गया है कि, इस चुनाव के लिए गया सीट से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। वहीं, नवादा लोकसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटन किए गए हैं। हालांकि, नवादा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी का तबादला होने से चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया है।


वहीं, इस बार सबसे ज्यादा कैंडिडेट गया लोकसभा सीट से हैं। यहां जीतन राम मांझी एनडीए से तो कुमार सर्वजीत महागठबंधन से और सुषमा कुमारी बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। जबकि इस सीट पर सात ऐसे प्रत्याशी हैं जो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं, नवादा लोकसभा सीट से इस बार 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें विवेक ठाकुर एनडीए तो श्रवण कुमार महागठबंधन से चुनावी मैदान में हैं। जबकि दो प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में आए हैं।


उधर, औरंगाबाद लोकसभा सीट से 9 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है। जिसमें भाजपा से सुशील कुमार सिंह तो राजद से अभय कुमार सिन्हा मैदान में हैं। इस सीट पर तीन निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन को टक्कर देंगे। वही जमुई लोकसभा सीट से 7 कैंडिडेट चुनावी मैदान में है। जिसमें महागठबंधन से अर्चना कुमारी तो एनडीए से अरुण कुमार भारती चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मात्र एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें