ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लॉकडाउन के बीच नीतीश ने बदला फैसला, केवल नगर निकाय और पंचायतों में ही नहीं सभी राशन कार्डधारी परिवारों को मिलेगी राशि

PATNA : कोरोना संकट को देखते हुए नीतीश सरकार ने अपने बड़े फैसले में एक बार फिर से बदलाव किया है. नीतीश सरकार ने फैसला किया है कि अब राज्य के सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को एक हजार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट को देखते हुए नीतीश सरकार ने अपने बड़े फैसले में एक बार फिर से बदलाव किया है. नीतीश सरकार ने फैसला किया है कि अब राज्य के सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को एक हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. सरकार ने 23 मार्च को यह फैसला किया था कि सभी सभी नगर निकाय क्षेत्रों और प्रखंड मुख्यालय की पंचायतों में रहने वाले राशन कार्ड धारी परिवारों को एक हजार रुपए की मदद दी जाएगी. लेकिन अब लॉकडाउन के विस्तार को देखते हुए फैसले में बदलाव किया गया है.

नीतीश सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के हर राशन कार्ड धारी परिवार को एक हजार रुपए की मदद दी जाएगी. चाहे वह किसी भी क्षेत्र में रहता हो सरकार ने फैसला किया है कि यह राशि राशन कार्ड धारी परिवारों को उनके बैंक एकाउंट में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी.


बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार ने आर्थिक मदद को लेकर यह फैसला किया है. इसको लेकर ही सरकार ने मदद को करने का एलान किया है. लॉकडाउन के कारण घर से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे है. 




टैग्स