ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

LJP ने नीतीश को संवेदनहीन बताया, रामविलास पासवान की सेहत पर टिप्पणी का मामला

PATNA : जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच रिश्ते सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सेहत को लेकर टिप्पण

LJP ने नीतीश को संवेदनहीन बताया, रामविलास पासवान की सेहत पर टिप्पणी का मामला
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच रिश्ते सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सेहत को लेकर टिप्पणी की थी वह एलजेपी को नागवार गुजरी है नीतीश कुमार को संवेदनहीन करार दिया है.

दरअसल गुरुवार जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय से रवाना हो रहे थे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इसी दौरान उनसे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सेहत को लेकर सवाल किया गया था. लेकिन मुख्यमंत्री यह कहते हुए चलते बने कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि रामविलास पासवान की तबीयत खराब होने उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबरें सभी जगहों पर आ चुकी है. प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक रामविलास पासवान की सेहत के बारे में जानकारी ले चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार भी रामविलास पासवान की तबीयत के बारे में कोई जानकारी नहीं ली उल्टे, उन्होंने इस बात से भी इंकार कर दिया कि रामविलास पासवान की सेहत को लेकर उन्हें कोई जानकारी है


मुख्यमंत्री की टिप्पणी लोक जनशक्ति पार्टी को नागवार गुजरी है और एलजीपी विधायक राजू तिवारी ने मुख्यमंत्री के बर्ताव को संवेदनहीन करार दिया है. राजू तिवारी बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं राजू तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है. नीतीश जी बड़े नेता है और उनसे इस तरह के संवेदनहीन आचरण की उम्मीद हमें नहीं थी. देश भर के लोजपा कार्यकर्ता और समस्त बिहारी नीतीश जी की इस असंवेदनशीलता से आश्चर्य चकित और क्षुब्ध है. रामविलास पासवान की तबियत ख़राब है यह देश के प्रधान मंत्री को भी पता है लेकिन में नीतीश जी को नहीं पता है.

टैग्स