ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

RLJP ने भी शराबबंदी को बताया फेल, कहा- सच का सामना नहीं करना चाह रहे सीएम नीतीश

PATNA: बीजेपी के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी बिहार में शराबबंदी को फेल बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस हक

RLJP ने भी शराबबंदी को बताया फेल, कहा- सच का सामना नहीं करना चाह रहे सीएम नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी बिहार में शराबबंदी को फेल बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस हकीकत को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल साबित हो गई है। खुद उनके सहयोगी दल और पार्टी के लोग ही शराबबंदी को लेकर सवाल उठा रहे हैं बावजूद नीतीश कुमार सच्चाई का सामना नहीं करना चाह रहे हैं।


उन्होंने कहा है कि खुद जानता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी स्वीकार किया की राज्य में शराबबंदी फेल है। उपेन्द्र कुशवाहा शराब बंदी के दावे से सहमत नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अगर वे  शराबबंदी के सफल होने का दावा करते हैं तो यह गलत होगा।


उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के सच को स्वीकार करने से यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी का मॉडल कितना खोखला और झूठा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने सत्यता को स्वीकार करने और हकीकत को बताने लिए जेडीयू नेता उपेन्द्र कुशवाह को धन्यवाद दिया है। 

टैग्स