ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

लॉ एंड ऑडर पर बोले पारस - नीतीश से नहीं चल रही सरकार, नई गठबंधन में पासवान को किया जा रहा टारगेट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो,ज

लॉ एंड ऑडर पर बोले पारस -  नीतीश से नहीं चल रही सरकार, नई गठबंधन में पासवान को किया जा रहा टारगेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो,जिस दिन कोई आपराधिक घटना न घटित होती हो। इसके बाद अब राज्य के बढ़ते अपराधिक घटनायों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर जोरदार हमला बोला जा रहा है।  इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री और राष्टीय लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने भी नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। 


दरअसल, पिछले दिनों अरवल में दलित परिवार के घर में लगाई आग के कारण गंभीर रूप से घायल बेटी से मिलने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस राजधानी पटना के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे। जहां, उन्होंने बिहार के सीएम को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जबसे नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है तबसे राज्य में दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है। बिहार का लॉ एंड ऑडर बिल्कुल चरमरा गई है। इस सरकार में विशेषकर पासवान जाती पर टारगेट किया जा रहा है। 


गौरतलब हो कि, बिहार के अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। यहां  देर रात गंदी नीयत से घर में घुसे गांव के एक युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। जिसके बाद इन दोनों मां- बेटी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सात वर्षीय पुत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।