ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

लॉ एंड ऑडर पर बोले ललन सिंह - टिटही की तरह सिर्फ हल्ला करते हैं BJP के लोग, पहले देख लें यूपी का हाल

MUNGER : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिक

 लॉ एंड ऑडर पर बोले ललन सिंह - टिटही की तरह सिर्फ हल्ला करते हैं  BJP के लोग, पहले देख लें यूपी का हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिकल जांच को लेकर अस्पताल पहुंची थी जहां मीडिया से बात करने के दौरान इनके ऊपर गोलीबारी की गई और मौके ए वारदात पर दोनों डॉन ब्रदर्स की हत्या हो गई। इसी कड़ी में अब इस पुरे मामले को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह  का बयान सामने आया है। 


जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि, यूपी में जो घटना हुई है।  हमलोगों ने देखा है।  यह एक जांच का विषय है और जो हमलोगों ने देखा है कि कोई भी यदि न्यायिक हिरासत में है तो राज्य सरकार की जिम्मेवारी है उसकी सुरक्षा करना। इसके बाद भी उसकी हत्या हो जाती है तो उससे अधिक बदतर क्या हो सकता है।  या तो यह एक साजिश हो सकता है नहीं तो वहां कानून की हालत क्या है वह बताता है। इसके बाद भी भाजपा के लोग बिहार में इस मॉडल की मांग करते हैं।  


ललन सिंह ने कहा कि - एक चिड़ियां होती है उसे देखें होंगे टांग उठाकर रहती है। उसको टीटही कहते हैं तो भाजपा वाला भी उसी तरह टांग उठाकर यह कहते हैं कि, बिहार में कानून वयवस्था खराब है। इससे अच्छा कोई उदाहरण मिल सकता है उनको खुद के शासन वाला राज्य को देखने का। हम तो उनसे पूछना चाहते हैं कि, यूपी में कौन सा राज चल रहा है।  बिहार में तो साफ़ है कि यहां कानून का राज चल रहा है। वो लोग हर रोज भाषण देंगे की महागठबंधन की जैसे सरकार बानी है तबसे क्राइम बढ़ गया है तो उनको अब यूपी देखना चाहिए। 


इसके आलावा लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि विपक्ष एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।  इसको लेकर सभी दलों में सहमति बन रही है।  हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही लोगों से मिल रहे हैं और लोग उनकी बातों को सुनकर उसपर काम कर रहे हैं। हमसब लोग मिलकर संविधान को बचाएंगे और केंद्रीय संस्था के दुरुपयोग को लेकर भी एकजुट रहेंगे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें