ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?

पहले लाठी से पिटवाया फिर वार्ता के लिए बुलाया! लाठीचार्ज के बाद जगदानंद सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से की बातचीत

PATNA: राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर हंगामा कर रही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के बाद आरजेडी को आंदोलनकारी महिलाओं की हालत को देख दिल पसीज गय

पहले लाठी से पिटवाया फिर वार्ता के लिए बुलाया! लाठीचार्ज के बाद जगदानंद सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से की बातचीत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर हंगामा कर रही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के बाद आरजेडी को आंदोलनकारी महिलाओं की हालत को देख दिल पसीज गया और बाद में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया। संघ की पांच प्रतिनिधियों को राजद प्रदेश कार्यालय के भीतर जाने की अनुमति मिली।


दरअसल, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। गुरुवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन के को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय में तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बड़ी संख्या में आंदोलनकारी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय के पास जमा हो गईं और हंगामा करने लगी।


हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पहले तो उन्हें रोकने की कोशिश की लेकन जब उनका हंगामा कम नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाई। इस दौरान उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। बाद में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय पहुंचे और बातचीत के लिए पांच सेविका को बुलाया है।