ब्रेकिंग
बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!

लाठीचार्ज मामले की जांच करने आज पटना आएगी BJP की केंद्रीय टीम, जानिए मिनट टू मिनट क्या है कार्यक्रम

PATNA : राजधानी पटना में गुरूवार को विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की जांच करने आज पार्टी की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम पहुंचेगी। इस ट

लाठीचार्ज मामले की जांच करने आज पटना आएगी BJP की केंद्रीय टीम, जानिए मिनट टू मिनट क्या है कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में गुरूवार को विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की जांच करने आज पार्टी की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम पहुंचेगी। इस टीम में  रघुवर दास, मनोज तिवारी, सुनीता दुग्गल, विष्णु दयाल राम को शामिल  किया गया है। यह टीम डाकबंगला चौराहे से लेकर गांधी मैदान का निरीक्षण करते हुए पीएमसीएच जायेंगे। इसके बाद यह टीम आईजीआईएमएस, एलएनजेपी हॉस्पिटल भी जाएंगे। इसके बाद बीजेपी के कार्यालय में घायलों से केंद्रीय जांच टीम के सदस्य मुलाकात करेगी। उसके उपरांत 3 बजे केंद्रीय टीम के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। जिसके बाद जहानाबाद के कल्पा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। जहानाबाद में दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह के परिजनों से मिलेंगे और उनसे पूरी घटना की जानकारी लेंगे।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने गुरुवार 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है। प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की जेपी नड्डा ने घोर निन्दा की है। साथ ही पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।


वहीं, पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी आज राज्‍यभर के सभी जिला मुख्यालय पर धरना देगी। बीजेपी का आरोप है कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज में ही हुई है। हालांकि, राज्‍य सरकार ने इससे इन्‍कार किया है। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि धरना के दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया जायगा ।