ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

Land for job scam: लालू और मीसा से पूछताछ खत्म, दो घंटे तक CBI ने पूछे कई तीखे सवाल

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री करवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। दिल्ली में मीसा भारती के आवास

Land for job scam: लालू और मीसा से पूछताछ खत्म, दो घंटे तक CBI ने पूछे कई तीखे सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री करवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर सीबीआई की टीम ने दोनों बाप-बेटी से करीब दो घंटों तक तीखे सवाल पूछे। दो घटों की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वहां से रवाना हो गई। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार को सीबीआई की टीम ने सोमवार को करीब पांच घंटों तक पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसके बाद सीबीआई की टीम मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पहुंची। जहां करीब दो घंटे तक टीम ने लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ की। इस दौरान मीसा भारती के आवास के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया था। करीब दो घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई।


बता दें कि यूपीए की सरकार में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त रेलवे भर्ती घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप लगा कि रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले उन्होंने आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिखवाए। जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती और लालू की एक और बेटी हेमा यादव के नाम पर भी ली गईं थीं।कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने लालू समेत सभी 16 आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है हालांकि इससे पहले ही सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।