ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Land For Job Case: राउज एवेन्यू कोर्ट में 'लैंड फॉर जॉब' केस की सुनवाई टली, बड़े झटके के बीच लालू फैमिली को मिली राहत भरी खबर

Land For Job Case: 'लैंड फॉर जॉब' घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार की सुनवाई में अगली तारीख 10 नवंबर तय की है। इससे पहले IRCTC घोटाले में तीनों पर आरोप तय हो चुके हैं।

Land For Job Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Land For Job Case: आईआरसीटीसी घोटाले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप गठित होने के बाद बहुचर्चित 'लैंड फॉर जॉब' घोटाला में लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राउज एवेन्यू कोर्ट में 'लैंड फॉर जॉब' केस की आज की सुनवाई टल गई है।


दरअसल, आईआरसीटीसी टेंडर मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ घोटाले का केस चलेगा। कोर्ट ने आज इनके खिलाफ आरोप गठित कर दिया है। उधर, रेलवे में नौकरी से जुड़े मामले लैंड फॉर जॉब केस में भी दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में भी आज आरोप गठित होना था लेकिन मामले की सुनवाई टल गई है। सोमवार, 13 अक्टूबर को इस मामले पर कोई फैसला नहीं हो सका। 


दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान अगली तारीख 10 नवंबर तय की है। इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आरोपी हैं। कोर्ट के इस फैसले से फिलहाल लालू परिवार को कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।


बता दें कि आज ही कोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय कर दिए हैं, जिससे परिवार पर कानूनी दबाव बढ़ गया था। ऐसे में 'लैंड फॉर जॉब' केस में सुनवाई टलना लालू परिवार के लिए कुछ समय की राहत के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता