ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

Land for Job Scam: ED की रडार पर लालू परिवार, तेजस्वी और रागिनी के बाद अब दिल्ली में चंदा यादव से पूछताछ जारी

DELHI: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्व

Land for Job Scam: ED की रडार पर लालू परिवार, तेजस्वी और रागिनी के बाद अब दिल्ली में चंदा यादव से पूछताछ जारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव की बेटी रागिनी यादव से पूछताछ के बाद आज ईडी की टीम लालू के बेटी चंदा यादव से पूछताछ कर रही है। दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में चंदा यादव से पूछताछ चल रही है।


दरअसल, रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव को आज ईडी ने पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित दफ्तर में बुलाया था। ईडी के बुलावे पर लालू की बेटी चंदा यादव प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पहुंची हैं, जहां ईडी की टीम उनके पूछताछ कर रही है। इससे पहले बुधवार को ईडी ने लालू की एक और बेटी रागिनी यादव से कई घंटों तक पूछताछ की थी। मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे, जहां ईडी ने करीब साढ़े आठ घंटे तक तेजस्वी यादव से तीखे सवाल पूछे थे। मंगलवार की सुबह ईडी दफ्तर पहुंचे तेजस्वी देर शाम बाहर निकले थे। तब तेजस्वी ने कहा था कि 2024 तक ये सब चलता ही रहेगा।


बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत उनके परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इस मामले में सीबीआई के के बाद अब ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दिया है और लालू परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है।