ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

लालू से मिलने जा रहे मांझी हजारीबाग से वापस लौटे, नहीं मिला मिलने का टाइम

RANCHI: रांची में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने जा रहे जीतन राम मांझी को हजारीबाग से वापस लौटना पड़ा. आखिरी वक्त में लालू यादव से मिलने का उनका अप्वाइंटमेंट कैंसल कर दिया. रि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI: रांची में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने जा रहे जीतन राम मांझी को हजारीबाग से वापस लौटना पड़ा. आखिरी वक्त में लालू यादव से मिलने का उनका अप्वाइंटमेंट कैंसल कर दिया. रिम्स से खबर मिलने के बाद मांझी वापस लौट बिहार लौट गये. लालू ने समधी-समधन से की मुलाकात दरअसल लालू प्रसाद यादव से आज उनके समधी-समधन ने मुलाकात की. हरियाणा से आये उनके समधी कैप्टन बी एन यादव ने उनसे मुलाकात की. वहीं, उत्तर प्रदेश से आयी उनकी समधन मृदुला यादव और मनोज यादव ने भी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. जेल नियमों के मुताबिक लालू यादव सिर्फ शनिवार को केवल तीन लोगों से मिल सकते हैं. उनके समधी और समधन के आने के बाद किसी और के मिलने की गुंजाइश ही नहीं बची. लिहाजा जीतन राम मांझी को खबर दी गयी कि आज उनकी मुलाकात लालू यादव से नहीं हो पायेगी. रास्ते में खबर मिलने के बाद जीतन राम मांझी वापस लौट गये. मांझी के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक वे अगले शनिवार को लालू प्रसाद यादव से मिलने की कोशिश करेंगे.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता