ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

लालू यादव से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, 15 मिनट बाद अस्पताल से बाहर निकले

DELHI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद लगातार कई नेता और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाक़ात की थी। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू यादव से दिल्ली एम्स जाक

लालू यादव से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, 15 मिनट बाद अस्पताल से बाहर निकले
First Bihar
2 मिनट

DELHI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद लगातार कई नेता और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाक़ात की थी। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू यादव से दिल्ली एम्स जाकर मुलाक़ात की है। इन दोनों नेताओं की मुलाक़ात को लेकर पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। राहुल अचानक ही दिल्ली एम्स पहुंचे हैं। 



आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद राहुल गांधी ने पहले भी तेजस्वी यादव को फ़ोन कर लालू का हाल जाना था। लेकिन, आज यानी शुक्रवार को राहुल सीधा एम्स पहुंच गए और लालू प्रसाद यादव से मिले। इस दौरान राहुल गांधी 15 मिनट तक एम्स में रुके और फिर वहां से लौट गए। कांग्रेस और आरजेडी में दरार के बावजूद राहुल गांधी का लालू प्रेम साफ़ तौर पर देखा गया है। 


फिलहाल लालू प्रसाद यादव की तबीयत में भी पहले से काफी सुधार है। आज यानी शुक्रवार की सुबह वह उठकर कुर्सी पर बैठे। लालू की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने लालू की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, लालू यादव अभी भी डॉक्टर की निगरानी में है। ये खबर लालू प्रसाद यादव के समर्थकों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।