ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

Lalu Yadav: दो साल की हुई लालू यादव की पोती कात्यायनी, राबड़ी-तेजस्वी समेत पूरा परिवार कोलकाता में मौजूद, बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी

Lalu Yadav News: लालू प्रसाद यादव की पोती कात्यायनी आज दो साल की हो गई है। लालू यादव अपने परिवार के साथ कोलकाता में पोती कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं।

Lalu Yadav News
दो साल की हुई लालू यादव की पोती कात्यायनी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Lalu Yadav News: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ कोलकाता में पोती कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज दो साल की हो गई है।  खबरों के मुताबिक कात्यायनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की ग्रैंड तैयारी की गई है। जन्मदिन के कार्यक्रम में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। पिछले साल लालू यादव की पोती का जन्मदिन दिल्ली में मनाया गया था। इस बार कोलकाता में विशेष आयोजन किए गए हैं।


लालू यादव का परिवार बुधवार को एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से कोलकाता गया। तेजस्वी यादव, राजश्री यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य करीबी लोग भी साथ गए हैं। कात्यायनी का जन्मदिन खास बनाने के लिए परिवार ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की बेटी कात्यायनी अब दो साल की हो गई है। उसके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कोलकाता में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं।


खबरों के मुताबिक इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। ये सिर्फ एक साधारण जन्मदिन नहीं होगा। लालू परिवार के लिए ये एक खास पल होगा। वे राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर होकर पारिवारिक खुशी का आनंद लेंगे। पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन दिल्ली में मनाया गया था। इस बार परिवार ने कोलकाता को चुना है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता