ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

लालू यादव ने हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, बीमारी और उम्र का दिया हवाला

DESK : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में अपील याचिका दाखिल की है। पिछले दिनों रांची की सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला मामले के ड

लालू यादव ने हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, बीमारी और उम्र का दिया हवाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में अपील याचिका दाखिल की है। पिछले दिनों रांची की सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला मामले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ लालू प्रसाद ने हाई कोर्ट से गुहार लगाई है।


अपील के साथ ही लालू प्रसाद ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। जमानत के लिए उन्होंने सजा की आधी अवधि जेल में बिताने और बढ़ती उम्र और बीमारियों का हवाला दिया है। लालू यादव के वकील देवर्षि मंडल ने बताया कि अपील के साथ जमानत के लिए याचिका भी दाखिल कर दी गई है और कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई गई है।


गौरतलब है कि बीते 21 फरवरी को चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव समेत 40 दोषियों को सजा सुनाई थी। अदालत ने लालू यादव को पांच साल की सजा के साथ 60 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट द्वारा होटवार जेल भेजे जाने के बाद जेल प्रशासन ने लालू की बीमारी का हवाला देते हुए इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करा दिया था।


उनके वकील ने कोर्ट को बताया था कि लालू यादव 17 प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालांकि, इन बीमारियों की सूची सार्वजनिक नहीं हुई है। फिलहाल लालू यादव दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। बताते चलें कि चारा घोटाला के भागलपुर और बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 25 फरवरी को पटना की सीबीआई कोर्ट में लालू की पेशी होनी है। 25 फरवरी को लालू यादव रांची स्थित रिम्स से ही कोर्ट में ऑनलाइन उपस्थित होंगे। 

टैग्स