ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में जम

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है। हालांकि पिछली दफे इस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी आज एक बार फिर से झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है।


लालू प्रसाद यादव की तरफ से इस मामले में जमानत याचिका दायर की गई है वह चारा घोटाले मैं चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव की तरफ से दायर की गई जमानत याचिका में इस बात को आधार बनाया गया है कि उन्होंने आधी सजा काट ली है और साथ ही साथ उनकी सेहत खराब है लालू प्रसाद यादव कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं और फिलहाल वह रांची रिम्स में इलाज करा रहे हैं। लालू यादव के वकीलों ने जमानत के लिए इससे ही आधार बनाया है। 


झारखंड हाईकोर्ट अगर लालू प्रसाद यादव की तरफ से दी गई दलील को सही मानते हुए उन्हें सशर्त जमानत देता है तो आरजेडी और लालू परिवार के लिए विधानसभा चुनाव के पहले यह बड़ी राहत होगी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई आज हो पाती है या फिर नहीं।

टैग्स