ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बहुत बदल गए हैं लालू ,अरसे बाद खिड़की पर आए, कार्यकर्ताओं से इशारों में की गुफ्तगू

RANCHI : लंबे अरसे बाद RJD चीफ लालू प्रसाद यादव लोगों के सामने आए. शुक्रवार को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू यादव आज पेईंग गेस्ट में अपने सेवक इरफान के साथ टहल रहे थे. लाल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI : लंबे अरसे बाद RJD चीफ लालू प्रसाद यादव लोगों के सामने आए. शुक्रवार को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू यादव आज पेईंग गेस्ट में अपने सेवक इरफान के साथ टहल रहे थे. लालू को देखने वालों ने बताया कि लालू का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उनकी शक्ल बहुत बदल गई है. https://www.youtube.com/watch?v=u6Jv8fjGyPI&t=31s आज लालू यादव से मिलने का दिन होता है. इसलिए वार्ड के बाहर कार्यकर्ताओं और मीडिया की भीड़ तो रहती है. इस बीच जब लालू यादव अपनी खिड़की पर आए. कार्यकर्ता लालू यादव का अभिवादन करने लगे, लालू यादव ने भी हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. लालू यादव को देखकर मीडियाकर्मी लालू की तस्वीर लेने की कोशिश करने लगे. हालांकि लालू यादव ने पहले तो मीडियो को खुद के अंदाज में मना किया. लेकिन जब मीडिया कर्मी नहीं माने तो तो लालू यादव ने अपनी खिड़की बंद कर ली. आज लालू से मिलने के लिए उनके समधी जितेंद्र यादव, उनकी बेटी धन्नो, दामाद चिरंजीवी और दो नातिन पहुंचे थे. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह और तेजस्‍वी यादव के भी लालू से मिलने की सूचना थी, लेकिन उनकी लालू से मुलाकात नहीं हो पाई.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता