ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तेजस्वी का रथ तैयार, तेजप्रताप की तस्वीर को भी नहीं मिली जगह

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के अंदाज में अब यात्रा पर निकलने वाले हैं। 23 फरवरी से आरजेडी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू हो रही है।

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के अंदाज में अब यात्रा पर निकलने वाले हैं। 23 फरवरी से आरजेडी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू हो रही है। तेजस्वी बिहार भर में अपनी यात्रा युवा क्रांति रथ के जरिए करेंगे।  तेजस्वी के लिए सज-धज कर रथ तैयार है।


रथ को युवा क्रांति दिया गया नाम

बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए इस बस को युवा क्रांति रथ का नाम दिया गया है। तेजस्वी के रथ पर उनके अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी है। हर तरफ लालटेन का चुनाव चिन्ह भी दिख रहा है। लेकिन बड़े भाई तेजप्रताप यादव की तस्वीरों को ऐसे युवा क्रांति रथ पर जगह नहीं मिली है। तेज प्रताप यादव ने 2 दिन पहले ही तेजस्वी के। समर्थन में नया पोस्टर जारी करते हुए नारा दिया था। तेजप्रताप तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार का नारा बुलंद कर रहे हैं। लेकिन तेजस्वी ने अपनी यात्रा से एक बार फिर बड़े भाई को किनारे कर दिया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी

विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव यात्रा पर निकल रहे हैं. यात्रा के दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे. तेजस्वी को उम्मीद है कि इस यात्रा से आरजेडी मजबूत होगी और इसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा. वैसे यात्रा की बिहार में राजनीति पुरानी है. नीतीश कुमार भी यात्रा पर निकलते रहे हैं. चुनाव के दौरान लालू प्रसाद भी यात्रा कर चुके हैं. इससे पहले तेजस्वी भी कई यात्रा कर चुके हैं. कुछ इनकी यात्रा यात्रा अधूरी भी रही है. 



टैग्स