ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

Bihar Politics: लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग पर आगबबूला हुए विजय सिन्हा, कहा-'जाति के जहर की लहर के कहर से बिहार में नरसंहार..'

Bihar Politics: लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा गुस्से से आगबबूला हो गये हैं।

Bihar Politics
लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग पर आगबबूला हुए विजय सिन्हा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के लिए भारत रत्न की मांग पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भड़क गये हैं।  उन्होंने कहा है कि, "जब तक बिहार इस मानसिकता से बाहर नहीं निकलता है, जो अपराधी-भ्रष्टाचारी रहा है, जाति के जहर की लहर के कहर से बिहार में नरसंहार, हत्या, लूट, रेप और खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।  ऐसी मानसिकता के लोगों को सम्मान की बात करके बिहार के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर रहे। बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।"


विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि, "बिहार का गौरव कर्पूरी ठाकुर जैसे ईमानदार लोग रहे। श्री बाबू जैसे समाज के लिए समर्पित लोग रहे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विकास के लिए समर्पित हैं। जिस व्यक्ति को न्यायालय ने आर्थिक अपराधी घोषित किया, जिसने जेल में सजा काटी, उसके लिए भारत रत्न की मांग करने वाले लोग बिहार के लिए एक गाली हैं। इस गाली से बिहारी मुक्त होगा और इसे खत्म करेगा।"


आपको बता दें कि आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार रोशन ने लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग की थी। साथ ही बिहार सरकार से केंद्र सरकार को इस बारे में सिफारिश करने का आग्रह किया गया था। बिहार विधानसभा ने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता