ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफररक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

‘लालू बिहार में रावण राज के प्रतीक’ RJD के मार्च पर सम्राट का हमला, बोले- जो गुंडागर्दी करता हो, वह राजभवन कैसे जा सकता है?

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी आरजेडी ने रविवार को सड़क पर उतरकर राजभवन मार्च किया और क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर बिहार की डबल इंजन सरकार पर

‘लालू बिहार में रावण राज के प्रतीक’ RJD के मार्च पर सम्राट का हमला, बोले- जो गुंडागर्दी करता हो, वह राजभवन कैसे जा सकता है?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी आरजेडी ने रविवार को सड़क पर उतरकर राजभवन मार्च किया और क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला। आरजेडी नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। आरजेडी के राजभवन मार्च पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है।


सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि राजद का मतलब ही गुंडागर्दी और अपराधीकरण होता है। जो गुंडागर्दी करता हो, वह राजभवन कैसे जा सकता है। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। सम्राट ने लालू प्रसाद को रावण राज का प्रतीक बताया। लालू प्रसाद यादव ने बिहार में रावण राज स्थापित करने का काम किया। 


डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में वह रावण के प्रतीक हैं जबकि नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक हैं और उनके राज्य में कोई अपराधी बच नहीं सकता है, हर अपराधी को जेल जाना पड़ता है। वहीं बिहार को मिली वंदे भारत ट्रेनों की सौगात पर सम्राट ने कहा कि इन गाड़ियों को मिलने से बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा।