ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

लालू यादव आज शाम पहुंच रहे पटना, तेजस्वी भी विदेश दौरे से लौटे

PATNA : बिहार में बढ़ी हुई राजनीतिक के सरगर्मी के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज शाम पटना पहुंच रहे हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिली थी और उसके बाद लालू लग

लालू यादव आज शाम पहुंच रहे पटना, तेजस्वी भी विदेश दौरे से लौटे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ी हुई राजनीतिक के सरगर्मी के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज शाम पटना पहुंच रहे हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिली थी और उसके बाद लालू लगातार अपनी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे हैं, लेकिन आज शाम लालू यादव पटना पहुंचेंगे। उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश दौरे से लौट आए हैं। कल देर रात तेजस्वी दिल्ली पहुंचे। हालांकि उनके पटना आने को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

लालू यादव पटना आने के बाद राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा सकते हैं। वहीं, अब मीसा भारती का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। हालांकि दूसरे प्रत्याशी के तौर पर रुस्तम खान का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। आपको बता दें, अब तक बाबा सिद्धकी और अब्दुलबारी सिद्धकी के नाम की चर्चा तेज़ थी। लेकिन आरजेडी सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि रुस्तम खान के नाम पर आज लालू यादव मुहर लगा सकते हैं। रुस्तम खान पूर्णिया की रहने वाले हैं, जो जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों सीट के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।  


टैग्स