ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लालू से तेजप्रताप की मुलाकात खत्म, रघुवंश प्रसाद सिंह को बताया अभिभावक

RANCHI: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रांची में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे लालू से त

लालू से तेजप्रताप की मुलाकात खत्म, रघुवंश प्रसाद सिंह को बताया अभिभावक
First Bihar
2 मिनट

RANCHI: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रांची में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे लालू से तेजस्वी की मुलाकात खत्म हो चुकी है। मुलाकात के बाद तेजप्रताप यादव के सुर रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर बदल गये हैं। तेजप्रताप ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह से उनकी बात होती रहती है और वे मेरे अभिभावक हैं। 

तेजप्रताप ने कहा कि आज सुबह भी रघुवंश प्रसाद सिंह से बात हुई है। उनकी नाराजगी की खबर महज अफवाह है। हांलाकि तेजप्रताप यादव किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर वे पत्ते नहीं खोलना चाहते। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा बिहार हमारा है कहीं से चुनाव लड़ लेंगे। आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव पिता लालू से मिलने के लिए कल हीं रांची पहुंचे थे। माना जा रहा था कि उन्होंने रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर जो बयान दिया था उसकी वजह से लालू बेहद नाराज हैं और इसी वजह से उनको तलब किया गया है। 


रांची निकलने से पहले भी तेजप्रताप ने रघुवंश प्रसाद को चाचा बताया था। दरअसल तेजप्रताप यादव ने तीन दिन पहले रघुवंश प्रसाद यादव के आरजेडी छोड़ने के सवाल पर यह कहा था कि आरजेडी समुद्र है और अगर समुद्र से एक लोटा पानी निकल जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता।