ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, 19 दिन बाद AIIMS से हुए डिस्चार्ज

Lalu Prasad Yadav: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वह पिछले 19 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थे. 19 दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Lalu Prasad Yadav
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। दो अप्रैल को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लालू दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर चले गए हैं।


दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसी जानकारी आई कि लालू प्रसाद का सुगर लेबल बढ़ गया है। इसके साथ ही साथ यह भी कहा गया ह कि उनके कंधे पर घाव हो गया है और ब्लड प्रेशर भी कम हो गया है।जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह पर लालू प्रसाद को आनन-फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।


जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और फिलहाल दिल्ली मे ही रहेंगे। कुछ दिन तक दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर रहने के बाद पटना वापस लौट जाएंगे। लालू प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले आरजोडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एम्स पहुंचे थे और उनसे मुलाकात की। दोनो नेताओं के बीच लंबे दिनों के बाद यह मुलाकात हुई है।