ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लालू प्रसाद अब रहेंगे बंगला में, कोरोना संक्रमण को देखते हुए पेइंग वार्ड से किया गया शिफ्ट

RANCHI: रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद अब पेइंग वार्ड को छोड़कर बंगला में शिफ्ट हो गए हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए लालू प्रसाद को रिम्स डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट कर दिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद अब पेइंग वार्ड को छोड़कर बंगला में शिफ्ट हो गए हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए लालू प्रसाद को रिम्स डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है. इसको लेकर पहले से ही तैयारी चल रही थी. 

31 जुलाई को एसपी ने किया था निरीक्षण

लालू प्रसाद को निदेशक के बंगले पर शिफ्ट करने से पहले रांची के सिटी एसपी ने 31 जुलाई को बंगले का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया. सुरक्षा के एक एक बिंदु पर सरकार की नजर हैं.



कोरोना से बचाने के लिए किया गया शिफ्ट

लालू के शिफ्ट करने को लेकर जिला प्रशासन और रिम्स प्रशासन जुटा हुआ था. शिफ्ट करने से पहले बंगले की साफ सफाई की गई थी. यहां पर ध्यान दिया जा रहा है कि लालू प्रसाद को कोई परेशानी नहीं हो. बता दें कि रिम्स में लालू के कई सेवादार और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉटिटिव हो गए थे. जिसके कारण लालू प्रसाद को भी संक्रमण का खतरा था, लालू को संक्रमण से बचाने के लिए पहले से ही शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी. जो आप पूरी हो गई. इस बीच लालू को कोरोना टेस्ट कराया गया था, वह निगेटिव आए थे. लेकिन संक्रमण का खतरा बरकरार है.