ब्रेकिंग
लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता

‘लालू की विचारधारा वाली सरकार करेगी गरीबों का विकास’, चुनावी सभा में बोले मुकेश सहनी

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी कहा है कि नरेंद्र मोदी मोदी की सरकार गरीबों की नहीं बल्कि अमीरों की सरकार है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार जब तक देश मे

‘लालू की विचारधारा वाली सरकार करेगी गरीबों का विकास’, चुनावी सभा में बोले मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी कहा है कि नरेंद्र मोदी मोदी की सरकार गरीबों की नहीं बल्कि अमीरों की सरकार है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार जब तक देश में नहीं बनेगी तब तक गरीबों का कल्याण नहीं हो सकता है।


मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में 17 महीने की लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार बनी तो पांच लाख लोगों को नौकरी मिली तथा जातीय गणना हुई और आरक्षण भी बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार का काम करने का यही तरीका है। 


सहनी आज बासोपट्टी (मधुबनी), खगड़िया और वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता को ठगने का काम करती है। भाजपा का न देश के लोगों पर भरोसा है और न ही लोकतंत्र और संविधान पर। भाजपा एमएलए को खरीद लेती है और जनता द्वारा बनाई गई सरकार को गिरा देती है लेकिन आज निर्णय का समय है। आज हम लोग यहां मछली खाते है और प्रधानमन्त्री को कांटा दिल्ली में गड़ता है। 


उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि चार साल की नौकरी के बाद 22 साल में युवाओं को रिटायर करा रहे हैं और 75 साल की उम्र में खुद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदल दिया जाय। दो बार इस सरकार को देख लिया गया, लेकिन अब तीसरी बार गलती नहीं करनी है। 

टैग्स