ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

लालू प्रसाद के साले साधु यादव को तीन साल की सजा, एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई साधु यादव को पटना के एमपीएमएलए कोर्ट ने तीन साल

लालू प्रसाद के साले साधु यादव को तीन साल की सजा, एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई साधु यादव को पटना के एमपीएमएलए कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है।बता दें कि साधु यादव ने साल 2001 के जनवरी महीने में संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकरियों के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने साधु यादव को तीन साल की सजा सुनाई है। साधु यादव के वकील ने कहा है कि प्रोविजनल बेल के लिए कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।


बता दें कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्र रहते साधु यादव की बिहार की सियासत में बड़ी धाक थी। लेकिन लालू-राबड़ी के हाथ से बिहार की सत्ता जाने के बाद साधु यादव का अपनी बहन राबड़ी देवी और जीजा लालू प्रसाद के साथ रिश्ते की डोर भी कमजोर होती चली गई।


लालू यादव ने साले साधु यादव को एमएलसी और विधायक बनाया। इसके बाद साधु यादव गोपालगंज से आरजेडी की टिकट पर सांसद भी बनें। एक समय था जब बिहार में लालू के दोनों साले साधु यादव और सुभाष यादव की तूती बोलती थी लेकिन बहन-बहनोई से जब रिश्ते बिगड़े तो दोनों की राजनीतिक कद भी घटता चला गया। तेजस्वी यादव की शादी के बाद साधु यादव ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला था।

टैग्स