ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बढ़ने वाली हैं लालू प्रसाद की मुश्किलें: कोर्ट में पहुंचा हत्या का 30 साल पुराना मामला, RJD चीफ के खिलाफ मुकदमा

MUZAFFARPUR: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं। करीब 30 साल पुराना हत्या का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। लालू प्रसाद के खिलाफ मुजफ्फरपुर क

बढ़ने वाली हैं लालू प्रसाद की मुश्किलें: कोर्ट में पहुंचा हत्या का 30 साल पुराना मामला, RJD चीफ के खिलाफ मुकदमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं। करीब 30 साल पुराना हत्या का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। लालू प्रसाद के खिलाफ मुजफ्फरपुर की अदालत में परिवाद दायर कराया गया है। लालू पर आरोप है कि उन्होंने गांधी मैदान में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी और एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पश्चिम की कोर्ट में एक परिवाद दाखिल कराया गया है। पारू थाना क्षेत्र के उस्ती गांव निवासी राजीव रंजन उर्फ टुनटुन सिंह ने लालू प्रसाद पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल कराया है।


परिवादी राजीव रंजन का आरोप है कि लालू प्रसाद ने 30 साल पहले पटना के गांधी मैदान में भड़काऊ भाषण दिया था। जिसके बाद आरजेडी के लोगों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। 1994 में बिहार में आऱजेडी की सरकार थी और लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे।


आरोप है कि 27 जून 1994 को गांधी मैदान में लालू प्रसाद ने जाति विशेष को लेकर भाषण दिया था जिससे कार्यकर्ता उग्र हो गए। 30 जून को परिवादी राजीव रंजन के पिता का अपहरण कर लिया गया और हत्या करने के बाद उनके शव के पेड़ पर लटका दिया था।


राजीव रंजन ने आरोप लगाया है कि जातिय उन्माद में उनके पिता के अलावा अन्य लोगों की हत्या हुई, जिसके लिए लालू प्रसाद जिम्मेवार हैं। परिवादी के पिता उस वक्त की बिहार पीपुल्स पार्टी के मुजफ्फरपुर पश्चिमी से अध्यक्ष थे। कोर्ट ने इस परिवार की सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी है। आगामी 19 जुलाई को कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें