ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

‘लालू परिवार के लिए छोड़ दें देशद्रोहियों का वोट’ : पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले गिरिराज सिंह ; रूडी के लिए कही ये बातें

CHHAPRA : सारण में पार्टी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट शब्दों में कह दिय

‘लालू परिवार के लिए छोड़ दें देशद्रोहियों का वोट’ : पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले गिरिराज सिंह ; रूडी के लिए कही ये बातें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : सारण में पार्टी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वह देशद्रोहियों से बीजेपी के लिए वोट नहीं मांगें। बल्कि उस वोट को वह लालू परिवार के लिए छोड़ दें। उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूडी को देशद्रोहियों के वोट की जरुरत नहीं है।


दरअसल, गिरिराज सिंह ने भेल्दी और मढौरा के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर पार्टी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगा और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान गिरिराज सिंह मढौरा के मिर्जापुर, इसरौली, बहुआरापट्टी आदि गांवों में जनसंपर्क किया और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रूडी को जिताने की अपील की।


इस दौरान सारण के धरहरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सारण में राजीव प्रताप रूडी के लिए देशद्रोहियों से वोट नहीं मांगे। बल्कि देशद्रोहियों का वोट लालू परिवार के लिए छोड़ दें। उन्होंने पाकिस्तान परस्त और देश को टुकड़े-टुकड़े करने का मंसूबा पालने वाले लोगों से सावधान रहने की बात करते हुए कहा कि जो लोग सनातनी हिंदुओं का हक छीन कर मुसलमानों को देने की बात करते हैं, उसे सनातनी हिंदू कभी वोट नहीं देगा। 


उन्होंने सारण के गरखा में हुए बम ब्लास्ट पर कहा कि मदरसा अलगाववादी और आतंकवादियों का केंद्र बन गया है। बिहार की 40 सीटों पर नरेंद्र मोदी एक तरफा चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरे तरफ लालू यादव का रोता हुआ मुरझाया चेहरा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सभी समाज के लोगों को उनका उचित हक और सम्मान देते हैं। जबकि लालू यादव केवल अपने परिवार को बढ़ाने में लगे रहते हैं।