ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी

लालू को सजा सुनाए जाने तक RJD के ज्यादातर नेता रांची में ही रुकेंगे, जमानत की उम्मीद और वापसी का इंतजार

PATNA : मंगलवार को रांची की सीबीआई कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जब चारा घोटाले से जुड़े पांचवें मामले में दोषी करार दिया तो वहां मौजूद पार्टी के नेताओं, कार्यक

लालू को सजा सुनाए जाने तक RJD के ज्यादातर नेता रांची में ही रुकेंगे, जमानत की उम्मीद और वापसी का इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मंगलवार को रांची की सीबीआई कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जब चारा घोटाले से जुड़े पांचवें मामले में दोषी करार दिया तो वहां मौजूद पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और लालू के समर्थकों को भारी मायूसी हुई। हालांकि इस बात की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी कि लालू यादव को इस में मामले में भी दोषी करार दिया जाएगा। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला बाकी अन्य चारों केस की तरह ही था लिहाजा इसमें भी लालू प्रसाद यादव के ऊपर आरोप सही साबित होना था। कोर्ट परिसर में सुबह से ही आरजेडी के बड़े नेता बैठे रहे। इन नेताओं के अलावे भारी तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता और लालू यादव के चाहने वाले भी मौजूद थे लेकिन अब इन सबको मायूसी के साथ सजा सुनाए जाने तक लंबा इंतजार करना होगा।


दरअसल लालू यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट अब 21 फरवरी को सजा का ऐलान करेगा ऐसे में आरजेडी के ज्यादातर नेता जो रांची पहुंचे हैं वह रांची में ही कैंप करेंगे लालू के केस की सुनवाई को लेकर जो नेता रांची में पहुंचे हैं उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धिकी, श्याम रजक, जावेद इकबाल असारी, बोधगया के विधायक सर्वजीत कुमार, जहानाबाद के विधायक सुदय यादव, नवीनगर के विधायक डब्लू सिंह, मो नेहाल, फैसल रहमान, पूर्व विधायक मो फैय्याज, शक्ति सिंह यादव के साथ-साथ लालू यादव के साला प्रभुनाथ यादव भी शामिल हैं। 



लालू यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद इन नेताओं को उम्मीद है कि सजा का ऐलान लालू को थोड़ी राहत दे सकता है। इसके बाद जमानत पर अगर लालू को बाहर आने की इजाजत मिलती है तो आरजेडी सुप्रीमो के साथ वह वापस पटना लौटेंगे। आज 16 फरवरी है ऐसे में तकरीबन 5 से 6 दिनों का वक्त लग सकता है लिहाजा कई नेता रांची में ही रुके हुए हैं हालांकि कई ऐसे नेता भी हैं जो आज या तो वापस लौट सकते हैं या फिर गुरुवार तक।

टैग्स