ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

लालू की कृपा से सीएम बने हैं नीतीश: आरजेडी ने मुख्यमंत्री को बताई हैसियत, कहा- तेजस्वी कोई ऐरा गैरा.. नत्थू खैरा नहीं

PATNA: मकर संक्रांति के मौके पर एक बार फिर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी यादव के करीबी आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि लालू यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश मुख्यमंत्र

लालू की कृपा से सीएम बने हैं नीतीश: आरजेडी ने मुख्यमंत्री को बताई हैसियत, कहा- तेजस्वी कोई ऐरा गैरा.. नत्थू खैरा नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मकर संक्रांति के मौके पर एक बार फिर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी यादव के करीबी आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि लालू यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश मुख्यमंत्री बने हैं। लालू यादव बड़े हैं, इसमें कहां कोई शक है। 79 विधायक हमारे हैं तो हम ही बड़े भाई हैं। हम तो चाहते हैं नीतीश कुमार पीएम बनें और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें। तेजस्वी यादव कोई ऐरू गैरू.. नत्थू खैरू हैं क्या?


दरअसल, जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों के बीच खटास के कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के मौके पर लालू प्रसाद के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तो जरूर लेकिन दोनों नेताओं के बीच दूरी जरूर दिखी। भोज के दौरान लालू–नीतीश के बीच दिखी दूरी पर आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने ऐसी बात कह दी कि बिहार की सियासत फिर से गर्म हो गई है।


दही-चूड़ा भोज के दौरान लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को दही का टीका नहीं लगाया? इस सवाल पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि ये सवाल तो लालू प्रसाद से पूछना चाहिए। लालू प्रसाद का आशीर्वाद है तब न नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। उनका आशीर्वाद है तभी न मुख्यमंत्री हैं। दोनों एक दूसरे के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। लालू प्रसाद बड़े हैं इसमें कहां दो राय है। 79 विधायक आरजेडी का है तो बड़ा भाई हम ही न हैं। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम बनें और तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बने।


आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र के इस बयान के बाद जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने आ गए हैं। नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने आरजेडी पर पलटवार किया है। अशोक चौधरी ने कहा है कि इसका जवाब तो आरजेडी ही दे सकती है। कुछ लोग हैं डो वीरांगना में रहते हैं, भाई बीरेंद्र भी उसी टाइप के लोग हैं।


लालू की कृपा से सीएम बने हैं नीतीश: आरजेडी ने मुख्यमंत्री को बताई हैसियत, कहा- तेजस्वी कोई ऐरा गैरा.. नत्थू खैरा नहीं



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता