ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, CBI ने काउंटर एफिडेविट के लिए मांगा वक्त

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड हाई कोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, CBI ने काउंटर एफिडेविट के लिए मांगा वक्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड हाई कोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी तरफ से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है। आज इस मामले में सुनवाई एक बार फिर से टल गई है।


लालू की जमानत याचिका का सीबीआई ने विरोध किया है। लालू यादव को पहले जिन दो मामलों में जमानत मिल चुकी है, उन मामलों में भी सीबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने जमानत रद्द करने के लिए आधार दिया है। इस मामले में पहले ही लालू यादव को नोटिस जारी किया जा चुका है। आज झारखंड हाई कोर्ट ने 22 अप्रैल तक लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई को टाल दिया है।


लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई को काउंटर एफिडेविट फाइल करने के लिए 11 मार्च तक का समय दिया था। लालू यादव के वकील प्रभात कुमार का कहना है कि अब तक सीबीआई की तरफ से काउंटर एफिडेविट फाइल नहीं किया गया है, लिहाजा आज इस मामले में हाई कोर्ट में सीबीआई को काउंटर एफिडेविट के लिए अंतिम मौका दिया है।


हाई कोर्ट में आज सीबीआई ने एक बार फिर से काउंटर एफिडेविट के लिए वक्त मांगा इसके बाद हाईकोर्ट ने 1 हफ्ते का वक्त सीबीआई को दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

टैग्स