ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

‘लालू प्रसाद को इतनी जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं, अभी इत्मिनान से रहें’ RJD चीफ की भविष्यवाणी पर बोले चिराग पासवान

SHEIKHPURA: पटना से जमुई जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का शेखपुरा के तीन मुहानी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने लालू प्रसाद के उस बयान पर

‘लालू प्रसाद को इतनी जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं, अभी इत्मिनान से रहें’ RJD चीफ की भविष्यवाणी पर बोले चिराग पासवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEIKHPURA: पटना से जमुई जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का शेखपुरा के तीन मुहानी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने लालू प्रसाद के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें लालू ने दावा किया था कि केंद्र की सरकार अगस्त महीने में गिर जाएगी। लालू के इस बयान पर चिराग ने कहा कि पांच साल तक सरकार चलेगी, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद को इतनी जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं है, अभी इत्मिनान से रहें। पांच साल यह सरकार चलेगी। चुनाव की तैयारी में उनको लगने का कोई मतलब नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का हर एक घटक दल पूरी मजबूती से इस सरकार के साथ है। केंद्र की सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरी मजबूती के साथ पूरा करेगी।


वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग ने कहा कि जहां तक बिहार विधानसभा चुनाव की बात है तो हमलोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। पूरा विश्वास है कि जैसे केंद्र में एनडीए की मजबूत सरकार बनी है उसी तरह बिहार में भी बिहार में भी एनडीए की मजबूत सरकार बनाएंगे।