ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के बिगड़े बोल, कहा - बेबकूफ आदमी हैं राजीव प्रताप रूडी, मुझे उनके जैसा मत समझना

SARAN : सारण से राजद प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने विरोधी उम्मीदवार व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के बिगड़े बोल, कहा - बेबकूफ आदमी हैं राजीव प्रताप रूडी, मुझे उनके जैसा मत समझना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : सारण से राजद प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने विरोधी उम्मीदवार व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा राजद प्रत्याशी रोहिणी ने सारण में भाजपा उम्मीदवार पर बड़ा आरोप भी लगाया है।  रोहिणी ने कहा कि रूडी का सारण में दर्शन होना मुश्किल हो जाता है। वह चुनाव के बाद कहीं नजर नहीं आते। 


दरअसल, रोहिणी ने राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि देखिए कितना अपार आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है। यह (राजीव प्रताप रूडी) बेवकूफ आदमी है, जो बार-बार भाग जाता है। मुझे क्या उसके जैसा समझा है। बस पांच साल में एक बार चेहरा चमकाने के लिए आते हैं। यह आशीर्वाद और प्यार छोड़कर कोई बेवकूफ आदमी ही न होगा, जो भागता होगा।


रोहिणी ने गुरुवार को राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान राजीव प्रताप रूडी पर कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने रूडी को बेवकूफ आदमी बताया। जबकि पिछले दो दिनों से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी भी छपरा में कैंप किए हुए हैं। लालू अपने पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में एक-एक कर मुलाकात कर रहे हैं। रोहिणी आचार्य की जीत को लेकर लोगों से मंत्रणा कर रहे हैं।


बता दें कि सारण को लालू परिवार का सेफ सीट माना जाता रहा है। हालांकि लालू यादव की कर्मभूमि छपरा पिछले कई चुनावों से लालू परिवार को रास नहीं आ रही है। आरजेडी की सेफ सीट पर बीते दो चुनावों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा रहा है। राबड़ी देवी के बाद उनके समधी चंद्रिका राय ने भी यहां से हार का सामना किया है और राजीव प्रताप रूडी इस बार हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। लेकिन इस बार रूडी के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए राजद ने कमर कस ली है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें