ब्रेकिंग
‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने किया हाईजैक’, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने किया हाईजैक’, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई

‘लालू के दबाव में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिला सकी कांग्रेस’ सुशील मोदी बोले- बिल के पक्ष में RJD को राजी करायें नीतीश

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के पहले दिन महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरें

‘लालू के दबाव में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिला सकी कांग्रेस’ सुशील मोदी बोले- बिल के पक्ष में RJD को राजी करायें नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के पहले दिन महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि अब  पीएम पद के दावेदार नीतीश कुमार को यह सुनिश्चित करना चाहिए आरजेडी इस विधेयक के पारित होने में कोई अड़ंगेबाजी न कर सके। 


सुशील मोदी ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने वाला विधेयक जब 1998 में अटल बिहार बाजपेयी की सरकार ने पेश किया था, तब लालू प्रसाद के उकसावे पर उनकी पार्टी के सांसद सुरेंद्र यादव ने तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के हाथ से छीन कर सदन में विधेयक की कॉपी फाड़ दी थी। 


उन्होंने कहा कि यह घटना देश के संसदीय इतिहास में काले धब्बे की तरह दर्ज है, लेकिन मातृशक्ति के अपमान का ऐसा पाप लगा कि सुरेंद्र यादव ने फिर कभी लोकसभा का मुंह नहीं देखा और आज लोकसभा में राजद का एक भी सदस्य नहीं है। लालू प्रसाद के महिला विरोधी रुख और सरकार गिरने के डर से जो कांग्रेस 2010 में यह विधेयक लोकसभा में पेश करने की हिम्मत नहीं कर पायी, वह आज इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। 


सुशील मोदी ने कहा कि शरद यादव, मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद के दुराग्रह की वजह से भारत की आधी आबादी पिछले 25 साल से विधायिका में आरक्षण पाने से वंचित रही। महिला विधेयक पारित कराने का ऐतिहासिक कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा होगा।