ब्रेकिंग
फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦Jamalpur Railway Accident: पहियों में गुटका लगा था, फिर भी कैसे लुढ़क गया डीजल इंजन? जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा✦छोटे भाई की लव मैरिज का बदला बड़े भाई से... शादी की खुशियों के बीच घर में घुसे हमलावर, युवक की बेरहमी से हत्या✦Bihar News : गुमशुदगी की जांच में खुला खौफनाक मर्डर का राज! नाव पर गोलू को मारी गोली, फिर गंगा में फेंका शव; दो भाई गिरफ्तार✦फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦Jamalpur Railway Accident: पहियों में गुटका लगा था, फिर भी कैसे लुढ़क गया डीजल इंजन? जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा✦छोटे भाई की लव मैरिज का बदला बड़े भाई से... शादी की खुशियों के बीच घर में घुसे हमलावर, युवक की बेरहमी से हत्या✦Bihar News : गुमशुदगी की जांच में खुला खौफनाक मर्डर का राज! नाव पर गोलू को मारी गोली, फिर गंगा में फेंका शव; दो भाई गिरफ्तार

‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’ लालू के विवादित बयान पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का हमला

PATNA: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के विवादत बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। रोहित सिंह

‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’ लालू के विवादित बयान पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के विवादत बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। रोहित सिंह ने X पर अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’।


रोहित ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर दिए गए बयान की निंदा पूरा देश कर रहा है। आंख सेकने वाली बात का निहितार्थ बिहार की लोकतांत्रिक जनता समझ रही है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के साथ दुर्भाग्य है।


रोहित सिंह ने कहा कि बढ़ती उम्र और बीमारी के बोझ से दबे लालू अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। हाल में हुए उपचुनाव मिली हार से लालू तिलमिला गए हैं। 2025 में मिलने वाली करारी से हार से लालू प्रसाद पूर्व में ही अवगत हो चुके हैं इसी का असर उनके ऊपर दिखना शुरू हो गया है। राज्य की जनता ने लालू प्रसाद और उनके गठबंधन का सूपड़ा साफ़ करने का मन बना लिया है।