ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लालू का हेलीकॉप्टर कैसे भटका, RJD सुप्रीमो पलामू कोर्ट को बताएंगे

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होना है। लालू यादव आज पटना से पलामू के लिए निकले वाले हैं। लालू आज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंचेंगे और उसके बाद पलामू

लालू का हेलीकॉप्टर कैसे भटका, RJD सुप्रीमो पलामू कोर्ट को बताएंगे
First Bihar
2 मिनट

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होना है। लालू यादव आज पटना से पलामू के लिए निकले वाले हैं। लालू आज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंचेंगे और उसके बाद पलामू कोर्ट में उन्हें 8 जून को पेश होना है। लालू प्रसाद यादव पलामू सर्किट हाउस में रहेंगे और 8 जून को वह स्थानीय कोर्ट में पेश होंगे दरअसल उनके खिलाफ चुनाव से जुड़ा एक मामला स्थानीय कोर्ट में चल रहा है।

दरअसल लालू यादव से जुड़ा यह मामला साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। गढ़वा जिले में लालू यादव पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में लालू को एमपी एमएलए की विशेष अदालत में पेश होना है। इस कोर्ट के जज सतीश कुमार मुंडा की अदालत में लालू की पेशी 8 जून को होने वाली है।

साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान लालू यादव यहां प्रचार करने पहुंचे थे। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के उम्मीदवार गिरिनाथ सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे लालू का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंड करने की बजाय सभा स्थल पर उतरा था। इस लैंडिंग की वजह से सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी। तब यह तय किया गया था कि लालू यादव का हेलीकॉप्टर गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में हेलीपैड पर उतरेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने लालू यादव के साथ-साथ हेलीकॉप्टर के पायलट के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में लालू यादव की पेशी होनी है। लालू यादव कोर्ट के सामने बताएंगे कि उनका हेलीकॉप्टर का था या जानबूझ कर उसे सभा स्थल पर उतारा गया था।

टैग्स