ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

लालू का हाल जानने के लिए सोनिया, प्रियंका और राहुल ने किया फोन, इलाज के लिए आज जाएंगे दिल्ली

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनका हाल जानने के लिए तमाम राजनेता उन्हें फ़ोन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग

लालू का हाल जानने के लिए सोनिया, प्रियंका और राहुल ने किया फोन, इलाज के लिए आज जाएंगे दिल्ली
First Bihar
2 मिनट

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनका हाल जानने के लिए तमाम राजनेता उन्हें फ़ोन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को लालू के छोटे बेटे तेजस्वी को फ़ोन किया और लालू की तबियत के बारे में पूछा। इससे पहले बिहार के कई नेताओं ने भी लालू का हालचाल जाना था। वहीं एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंचे थे। 



आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल लालू यादव को आईसीयू में रखा गया है। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है। 



दरअसल, ये पहली बार नहीं है, जब लालू की तबीयत खराब हुई हो। पहले भी कई बार लालू की स्थिति गंभीर हो चुकी है। कई सालों से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। एक बार फिर उनकी सेहत बिगड़ गई है। 

टैग्स