ब्रेकिंग
BIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

लालू हैं नीतीश और तेजस्वी के गुरु, बोले RJD विधायक... महागठबंधन को तोड़ने वाला खुद टूट जाएगा, विदेशों से पैसा लाकर BJP कर रही ये काम

PATNA : बीजेपी का मतलब बड़का झूठा पार्टी होता है और बीजेपी का मतलब भारत जलाओ पार्टी भी होता है। उनके नेता क्या करते हैं और क्या बोलते हैं देश की जनता बखूबी देख रही है। यह बातें राज

लालू हैं नीतीश और तेजस्वी के गुरु, बोले RJD विधायक... महागठबंधन को तोड़ने वाला खुद टूट जाएगा, विदेशों से पैसा लाकर BJP कर रही ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बीजेपी का मतलब बड़का झूठा पार्टी होता है और बीजेपी का मतलब भारत जलाओ पार्टी भी होता है। उनके नेता क्या करते हैं और क्या बोलते हैं देश की जनता बखूबी देख रही है। यह बातें राजद के विधायक भाई बिरेंद्र ने कही है।


राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि, बीजेपी के नेता कुछ भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं उनके बोलने का कोई भी मतलब नहीं है। महागठबंधन की एकजुटता को देखकर सारे बीजेपी वाले घर पर आए हुए हैं यही वजह है कि वह लोग बिहार के उपमुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।


इसके अलावा राजद नेता ने कहा कि महागठबंधन में सब साथ है। लालू यादव सब के गुरु हैं महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और यूथ आइकन तेजस्वी यादव हैं। इसलिए इन लोगों के नेतृत्व में महागठबंधन देश को नई दिशा दिखा रही है।


इधर, विधायकों के खरीद-फरोख्त को लेकर भाई बिरेंद्र ने कहा कि, इस बात की आशंका जरूर जताई गई है कि विदेशों से पैसा लेकर इसकी कोशिश की जा रही है। यह लोग तो शुरु से ही अंग्रेजो के दलाल रहे हैं। अंग्रेजों से बीजेपी वाला का रिश्ता अच्छा रहा है इसलिए पैसा उधर से ही लाया जा रहा है। लेकिन इससे कोई असर नहीं पड़ने वाला है यहां महागठबंधन में सब लोग एकजुट है। महागठबंधन को कोई भी तोड़ने का काम करेगा तो वह खुद दे टूट जाएगा।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता