ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लालू दरबार में हाजिरी के बाद अब रघुवंश करेंगे सारे गिले-शिकवे दूर, जगदानंद से हो जाएगा पैचअप !

RANCHI : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को पार्टी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। रघुवंश और जगदानंद के बीच छिड़ी 'जंग' के बीच लालू से मुल

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

RANCHI : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को पार्टी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। रघुवंश और जगदानंद के बीच छिड़ी 'जंग' के बीच लालू से मुलाकात के बहुत कुछ मायने निकाले जा रहे हैं। माना ये जा रहा है कि लालू यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह के इस मसले पर बातचीत हुई है और लालू से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि ये जंग थम जाएगा।


रघुवंश प्रसाद सिंह लालू यादव से मिलकर बाहर निकले तो उन्होनें कहा कि लालू यादव उनसे मिलकर प्रसन्न हुए। बस इतना ही कहना काफी था रघुवंश बाबू का। कयास  लग गये कि अब आरजेडी में 'ऑल इज वेल' होने वाला है। लालू दरबार में हाजिरी लगा कर रघुवंश भी रिलैक्स दिख रहे थे। उन्होनें इस मौके पर बजट, बिहार चुनाव से लेकर लालू के स्वास्थ्य़ पर खूब बातचीत की। विवादों के बाबत सारे सवालों को वे ये कह कर टाल गए कि वे अपने नेता के स्वास्थ्य का हालचाल लेने आए हैं।


आरजेडी उपाध्यक्ष ने बताया कि लालू प्रसाद ने बजट की आलोचना की है। रघुवंश के मुताबिक लालू यादव ने कहा कि बजट में किसानों को लॉलीपॉप थमा दिया गया है। आर्थिक मंदी से निपटने के लिए कोई भी उपाय नहीं किया गया है।रघुवंश प्रसाद ने बजट को डंडीमार और चौपट बताते हुए कहा कि सरकार एलआइसी बेचेगी, एयर इंडिया बेचेगी, बीएसएनएल को बेचने की तैयारी की जा रही है।वहीं उन्होनें बिहार चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है।


बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह और आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच उस वक्त विवाद पैदा हो गया था जब रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी सुप्रीमो लालू यादव को चिट्ठी लिख कर उनके कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कई सारे आरोप मढ़े थे। हालांकि लालू यादव की पहल पर दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यालय में बंद कमरे में मुलाकात की थी लेकिन बात नहीं बनी थी। दोनों के तेवर तल्ख ही नजर आ रहे थे। हालांकि अब इस मुलाकात के बाद सबकुछ ठीक हो जाने की उम्मीद जतायी जा रही है। वहीं शनिवार को लालू यादव से बांका के कटोरिया की विधायक स्वीटी हेंब्रम और बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने भी मुलाकात की। 


टैग्स