ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

लालू यादव पर सीबीआई का शिकंजा, गोपालगंज में लालू की बहन के घर रेड

GOPALGANJ: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के 15 से ज्यादा ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के

लालू यादव पर सीबीआई का शिकंजा, गोपालगंज में लालू की बहन के घर रेड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के 15 से ज्यादा ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। गोपालगंज में लालू की बहन के घर भी सीबीआई ने रेड की है। सीबीआई की टीम उचकागांव थाना के इटवा स्थित लालू प्रसाद यादव की बहन के घर छापेमारी कर रही है।


रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई की यह रेड की है। लालू यादव पर आरोप है कि 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसी मामले को लेकर के सीबीआई की टीम लालू यादव के 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


लालू यादव के गोपालगंज स्थित हजियापुर के आवास पर जहां सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह पांच बजे सीबीआई की टीम उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव पहुंची। इटावा में लालू प्रसाद यादव की बहन के घर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है।

टैग्स