ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

लालू यादव को CBI का समन, कल होगी पूछताछ, रेड पर बोलीं राबड़ी..हमारे यहां ई सब चलते रहता है

PATNA: 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास में आज सीबीआई की रेड हुई। करीब 5 घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। सीबीआई की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा कि ई सब हमारे यहां चलत

लालू यादव को CBI का समन, कल होगी पूछताछ, रेड पर बोलीं राबड़ी..हमारे यहां ई सब चलते रहता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास में आज सीबीआई की रेड हुई। करीब 5 घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। सीबीआई की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा कि ई सब हमारे यहां चलता रहता है। सीबीआई ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को समन भेजा है। कल सीबीआई की टीम लालू प्रसाद यादव से पूछताछ कर सकती है।


जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में CBI की टीम आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी। करीब 5 घंटे तक तक सीबीआई के अधिकारी दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में मौजूद रहे। इस दौरान टीम ने राबड़ी देवी से पूछताछ की। राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद टीम आवास से निकल गई।


सीबीआई की टीम के जाने के बाद राबड़ी देवी विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल हुईं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मां को लेकर विधान परिषद के लिए रवाना हुए। सीबीआई की पूछताछ के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि कुछ नहीं हुआ है। ई सब हमारे यहां चलते रहता है।


राबड़ी आवास में करीब पांच घंटे चली छापेमारी के दौरान एक दर्जन अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और राबड़ी आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने समन जारी किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत 16 लोगों को सीबीआई ने आरोपी बनाया है। अब कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को 15 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।