ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

लालू परिवार पर सीबीआई रेड को लेकर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, जानिए.. क्या बोले

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई ने जिस तरह शिकंजा कसा और पिछले दिनों लालू परिवार के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की उसके बाद बिहार की सियासत गर्म है। ला

लालू परिवार पर सीबीआई रेड को लेकर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, जानिए.. क्या बोले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई ने जिस तरह शिकंजा कसा और पिछले दिनों लालू परिवार के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की उसके बाद बिहार की सियासत गर्म है। लालू परिवार के ऊपर सीबीआई की छापेमारी के बाद जेडीयू ने इस मसले पर चुप्पी साधे रखी थी लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली दफे इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।


आज प्रदेश जदयू कार्यालय में बैठक के बाद नीतीश जब बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे लालू परिवार के ऊपर सीबीआई रेड को लेकर सवाल किया तो वे इस मसले पर सीधा जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने इस मामले पर केवल इतना कहा कि जिसने रेड किया है वही बताएगा, हालांकि पहले ऐसे मामलों में नीतीश कुमार इसे जांच एजेंसी और कानून का मामला बताते रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। एक तरफ जेडीयू की इस मसले पर चुप्पी और दूसरी तरफ नीतीश कुमार का यह कहना कि रेड करने वाले ही बताएंगे, संकेत दे रहा है कि सीबीआई की कार्रवाई को लेकर जेडीयू फिलहाल लालू परिवार की मुश्किलें और बढ़ाने के मूड में नहीं है।


लालू परिवार के ऊपर हमला व राजनीति के लिए जाने जाने वाले नीतीश कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जंगलराज को चुनावी एजेंडा बनाया था। नीतीश कुमार हो या उनकी पार्टी के दूसरे नेता लालू परिवार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं जाने देते लेकिन इस बार जेडीयू और खुद नीतीश का मिजाज भी बदला बदला है, आखिर इसकी वजह क्या है। सियासी जानकार इसे लेकर जोड़ घटाव में लगे हुए हैं लेकिन फिलहाल नीतीश ने गेंद सीबीआई के पाले में डाल दी है और केवल इतना कहा है कि रेड करने वाले ही बता सकते हैं कि छापेमारी की वजह क्या रही।