ब्रेकिंग
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत

लालू ने ONLINE देखा MLC सुनील सिंह के बेटे की शादी, हाफ पैंट में नजर आए राजद सुप्रीमो

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एमएलसी सुनील सिंह को सिंगापुर से भेजा है। बिस्कोमान के चेयरमैन व एमएलसी सुनील सिंह ल

लालू ने ONLINE देखा MLC सुनील सिंह के बेटे की शादी, हाफ पैंट में नजर आए राजद सुप्रीमो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एमएलसी सुनील सिंह को सिंगापुर से भेजा है। बिस्कोमान के चेयरमैन व एमएलसी सुनील सिंह लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। यही कारण है कि बीते दिनों उनके बेटे की शादी में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। वही लालू प्रसाद यादव भी इस शामिल समारोह में ऑनलाइन मौजूद रहे। 



लालू प्रसाद ने पूरे शादी समारोह का वीडियो ऑनलाइन देखा। रोहिणी आचार्य ने टीवी पर पूरे शादी समारोह को देखते अपने पिता लालू प्रसाद का वीडियो बनाया और सिंगापुर से उसे एमएलसी सुनील सिंह को भेजा। इस वीडियों में लालू प्रसाद हाफ पैंट में दिख रहे हैं। सोफा पर बैठकर उन्होंने शादी का आनंद लिया। सिंगर हेमा पांडेय समेत तीनों बहनों के गाने को सुना। सुट बुट पहना से हीरो ना कहइबा ऐ नेता जी, तू तो नेता कहइबा ऐ नेता जी..सहित पारंपरिक कई गीतों को सुनकर लालू प्रसाद आनंदित हुए। 



फेसबुक पर लालू के इस वीडियो को एमएलसी सुनील सिंह ने शेयर करते हुए लिखा हैं कि ये तो महज़ सँजोग की ही बात है कि मेरे सुपुत्र की शादी में स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभावक स्वरूप पथ प्रदर्शक माननीय लालू प्रसाद यादव जी चाहते हुए भी उपस्थित नहीं हो पाए, जिसका मलाल मेरे समस्त परिवार को रहा। 



सुनील सिंह आगे लिखते हैं कि मुझे यह असीम सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मेरे पुत्र के शादी के प्रत्येक विधि व्यवहार को बहुत बारीकी से सिंगापुर से ही ऑनलाइन देखकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराते रहे। उनके इस अपनापन, उदारता एवं सहृदयता को कोई कैसे भूल सकता है इसकी बानगी अपने मित्रों के दर्शनार्थ पोस्ट कर रहा हूं। देश में बेटियों की आइकॉन बन चुकी रोहिणी आचार्य के प्रति आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे यह वीडियो भेजा है।

टैग्स