ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बेगूसराय, बाढ़ के हालात का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देशएक साथ 26 अधिकारियों पर गिरी गाज, पूर्वी चंपारण में CO और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है पूरा मामलासुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर यासिर एनकाउंटर में ढेरपटना में शर्मनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म, घर लौटने पर हुआ खुलासापटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बेगूसराय, बाढ़ के हालात का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देशएक साथ 26 अधिकारियों पर गिरी गाज, पूर्वी चंपारण में CO और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है पूरा मामलासुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर यासिर एनकाउंटर में ढेरपटना में शर्मनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म, घर लौटने पर हुआ खुलासा

लालू को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकालेंगे तेजप्रताप, कहा- उनके पिता के साथ केंद्र और बिहार सरकार कर रही साजिश

PATNA: 21 फरवरी को आने वाले कोर्ट के फैसले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव न्याय यात्रा निकालेंगे। लालू को न्याय दिलाने को लेकर यह यात्रा होगी। ते

लालू को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकालेंगे तेजप्रताप, कहा- उनके पिता के साथ केंद्र और बिहार सरकार कर रही साजिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 21 फरवरी को आने वाले कोर्ट के फैसले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव न्याय यात्रा निकालेंगे। लालू को न्याय दिलाने को लेकर यह यात्रा होगी। तेजप्रताप ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार उनके पिताजी के साथ साजिश कर रही है।


डोरंडा ट्रेजरी से 139.5 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों की सजा के बिन्दु पर सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख निर्धारित की गयी है। 


राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने ऐलान कर दिया है कि कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव को न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का नाम तेजप्रताप ने न्याय यात्रा दिया है। 


तेजप्रताप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद गरीबों के मसीहा हैं। समाज में गरीब गुरबा को आवाज देने का काम उन्होंने ही किया है। ऐसे में बिहार की जनता अपने नेता के साथ खड़ी है। 21 फरवरी को कोर्ट का फैसला आने के बाद पार्टी वे न्याय यात्रा निकालेंगे। इसे लेकर टॉल फ्री नंबर भी जारी करेंगे जिससे जुड़कर लोग अपनी राय रख सकेंगे।  


टैग्स