ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लालू की जमानत पर सीबीआई ने लगाया अडंगा: झारखंड हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर बेल की याचिका का किया विरोध

RANCHI: चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सीबीआई ने अडंगा लगा गिया है. लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में जमा

लालू की जमानत पर सीबीआई ने लगाया अडंगा: झारखंड हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर बेल की याचिका का किया विरोध
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

RANCHI: चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सीबीआई ने अडंगा लगा गिया है. लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर कर रखी है. सीबीआई ने आज इस याचिका पर अपना जवाब कोर्ट में दाखिल कर दिया. सीबीआई ने कोर्ट में दिये गये लिखित जवाब में लालू की जमानत के आधार को गलत करार दिया है.


बता दें कि लालू यादव फिलहाल चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में ही सजायाफ्ता होकर जेल में बंद हैं. लालू यादव चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता हो चुके हैं. लेकिन चार मामलों में उन्हें जमानत दी जा चुकी है. दो महीने 21 फरवरी को पहले उन्हें डोरंडा कोषागार से 139.55 करोड़ रूपये की अवैध निकासी के मामले में कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा सुनायी थी. इसी मामले में वे सजायाफ्ता होकर फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे हैं. 


लालू ने 24 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी. इसकी पिछली सुनवाई 8 अप्रैल को हुई थी, जिसमें सीबीआई ने जवाब देने के लिए समय मांगा था. झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई को जवाब देने के लिए समय देते हुए 22 अप्रैल को जमानत याचिका पर फिर से सुनवाई करने का आदेश दिया था. सुनवाई से दो दिन पहले सीबीआई की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया है. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा गया है कि लालू जिस आधार पर बेल मांग रहे हैं वह गलत है. 


सीबीआई ने कहा है कि लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया है कि उन्होंने इस मामले में 41 माह जेल में बिता दिए हैं. जबकि सजा की आधी अवधि 30 माह ही होती है. सजा की आधी अवधि जेल में काट लेने के कारण उन्हें जमानत दे दी जाये. लेकिन सीबीआई ने कहा है कि लालू ने इस मामले में सजा की आधी अवधि पूरी नहीं की है. 


वैसे लालू प्रसाद यादव ने अपनी जमानत याचिका में ज्य़ादा उम्र और 17 प्रकार की बीमारियों से ग्रसित होने का भी हवाला दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वे इस मामले में सजा की आधी अवधि जेल में पहले ही पूरी कर चुके हैं. लिहाजा उन्हें जमानत मिलनी चाहिए. 


गौरतलब है कि लालू यादव चारा घोटाले के कुल पांच मामलों में सजायाफ्ता हैं. जिनमें से चार मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है. ऐसे में अगर हाईकोर्ट उन्हें डोरंडा कोषागार मामले में भी जमानत दे देती है तो वे जमानत पर बाहर आ जायेंगे. हालांकि सीबीआई लालू यादव को पहले से मिले चार मामलों में जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा चुकी है. सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से लालू की जमानत रद्द करने की अपील की है, जिस पर सुनवाई हो रही है.



टैग्स