ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार की सियासत से बड़ी खबर: ललन सिंह ने JDU अध्यक्ष का पद छोड़ा, कार्यकारिणी की बैठक में सौंपा इस्तीफा

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप द

बिहार की सियासत से बड़ी खबर: ललन सिंह ने JDU अध्यक्ष का पद छोड़ा, कार्यकारिणी की बैठक में सौंपा इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है।


देश की सियासत में पिछले कुछ दिनों से ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर चर्चा तेज थी। कई दिनों से चल रहा सस्पेंश आखिरकार समाप्त हो गया और दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। ललन सिंह के ऊपर लालू के साथ मिलकर जेडीयू को तोड़ने के आरोप लग रहे थे।


ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू के नए अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग गई है और अब जेडीयू की पूरी कमान नीतीश कुमार के हाथ में आ गई है। बता दें कि ललन सिंह पर लालू के साथ मिलकर जेडीयू को तोड़ने का आरोप लग रहा था। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी का नतीजा हुआ कि ललन सिंह को आखिरकार जेडीयू के अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा।