ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

ललन सिंह के बयान पर भड़के बीजेपी सांसद, कहा- पीएम मोदी पर ऐसा बयान गरीबों और पिछड़ों का अपमान है

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पीएम मोदी पर बयानबाजी को लेकर अब राजनीति तेज़ होने लगी है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बाद अब BJP सांसद रविशंकर प

ललन सिंह के बयान पर भड़के बीजेपी सांसद, कहा- पीएम मोदी पर ऐसा बयान गरीबों और पिछड़ों का अपमान है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पीएम मोदी पर बयानबाजी को लेकर अब राजनीति तेज़ होने लगी है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बाद अब BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी ललन सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने ललन सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उसे शर्मनाक बताया है। 




BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि PM मोदी के बारे में ऐसी भाषा का प्रयोग करना शर्मनाक है, नीतीश कुमार से मैं पूछूंगा कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष की यही शालीनता है? आज तक आजाद भारत के इतिहास में किसी ने PM के बारे में इस तरह की बात नहीं की। ये देश के गरीबों और पिछड़ों का अपमान है। उन्होंने कहा कि आज मुझे ललन बाबू से एक ही सवाल पूछना है कि हमारे पीएम पर उनकी इतनी आपत्ति है तो 2019 लोकसभा चुनाव किसके बलबूते पर जीते थे? नीतीश बाबू के बलबूते पर जीते थे या नरेंद्र मोदी जी के नाम पर जीते थे? 




आपको बता दें, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कि बीजेपी ने एक साजिश के तहत निकाय चुनाव रुकवाने का काम किया है। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी बहरूपिया से भी अधिक रूप बदलते हैं। मोदी ने देश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। जिस तरह से बहरूपिया 12 दिन में 12 रूप धरता है लेकिन उससे भी तेज गति से नरेंद्र मोदी रूप बदलते हैं।

टैग्स