ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद को देखे JDU: ललन सिंह पर BJP का पलटवार, कहा- जो खेल शुरू किया था उसका अंत नजदीक

PATNA: महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद बिहार की राजनीति में गर्माहट आ गई है। एनसीपी में हुई टूट के लिए जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी को जिम्मेवार बताया है। अब ललन सिंह

दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद को देखे JDU: ललन सिंह पर BJP का पलटवार, कहा- जो खेल शुरू किया था उसका अंत नजदीक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद बिहार की राजनीति में गर्माहट आ गई है। एनसीपी में हुई टूट के लिए जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी को जिम्मेवार बताया है। अब ललन सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है।नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले ललन सिंह खुद को देखें कि उन्होंने क्या किया है। खुद जनादेश का अपहरण करने वाले दूसरों को नसीहत दे रहे हैं।


महाराष्ट्र में एनसीपी में टूट पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के यह कहने पर कि जनादेश का अपमान हुआ है, इसपर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि खुद जेडीयू ने जिस तरह से बिहार में जनादेश का दिनदहाड़े अपहरण कर जंगलराज वालों से गलबहिंया कर सरकार बनाया, उसके बारे में ललन सिंह को बताना चाहिए। ललन सिंह बताएं कि उन्होंने जो किया क्या वह ठीक था, उसपर क्यों नहीं बोलते हैं। आज बीजेपी को लोगों का समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में वे बीजेपी से जुड़ रहे हैं तो दर्द क्यों हो रहा है।


विजय सिन्हा ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी, महाराष्ट्र से शुरू हुआ सियासी उलटफेर बिहार की तरफ प्रस्थान करने वाला है। महाराष्ट्र का खेल ललन सिंह जैसे लोगों को सबक सीखाने के लिए काफी है। बार बार पलटी मारने की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। बीजेपी ने उस वक्त भी कहा था कि जनादेश का अपमान मत कीजिए और जनता से जनादेश लीजिए। विधानसभा भंग कर जनता के बीच जाइए लेकिन उस समय तो खुद को सफल राजनेता बता रहे थे। नीतीश के हाथ से सत्ता जानेवाली है और बहुत जल्द उन्हें अपनी करनी का फल मिलने वाला है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें