ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

ललन बाबू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बोले नीतीश.. RCP सिंह ने खुद की पहल, उमेश कुशवाहा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

DELHI : ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जदयू कार्यालय से अपने आवास पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ललन स

ललन बाबू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बोले नीतीश.. RCP सिंह ने खुद की पहल, उमेश कुशवाहा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI : ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जदयू कार्यालय से अपने आवास पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ललन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया है।


विधानसभा चुनाव के बाद मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी थी और आरसीपी सिंह को जिम्मेदारी दी थी। लेकिन आरसीपी सिंह जब केंद्र में मंत्री बन गए तो उन्हें ऐसा लगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को संभालनी चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह ने खुद ललन बाबू को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा आरसीपी सिंह की पहल पर ही ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।



राष्ट्रीय नेतृत्व में परिवर्तन के बाद लगातार यह कयास लगाया जा रहा था कि क्या जेडीयू के प्रदेश नेतृत्व में भी बदलाव किया जाएगा। नीतीश कुमार ने इस सवाल के जवाब में स्पष्ट तौर पर कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। उमेश कुशवाहा हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। और प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की बात कहीं भी नहीं है।


उपेंद्र कुशवाहा की भूमिका को लेकर पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा लंबे अरसे से उनके साथ राजनीति करते आए हैं पिछले दिनों जब उन्होंने अपनी पार्टी का विलय किया। उसके बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। और सभी मिलजुल कर जेडीयू को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी में ऐसा नहीं होता जो दूसरी जगह पर होता है। यहां सभी लोग मिलजुलकर संगठन के लिए काम करते हैं।