ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

निकाय चुनाव में नॉमिनेशन के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे! महिला प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप

LAKHISARAI : बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां निकाय चुनाव के नॉमिनेशन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। दरअसल, सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात की महिला

निकाय चुनाव में नॉमिनेशन के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे! महिला प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI : बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां निकाय चुनाव के नॉमिनेशन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। दरअसल, सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात की महिला प्रत्याशी के नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। महिला प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंची थी। 

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जब आपत्ति जाहिर की तो आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया। हालांकि नामांकन के लिए पहुंची महिला प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने इस बात से अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि उनका इस नारे से कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना था कि भीड़ में बहुत सारे लोग थे किसने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया, यह कह पाना मुश्किल है।


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि समर्थकों की भीड़ में एक युवक ने हेल्मेट पहन रखा था और उसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। लेकिन बाद में मामले को बढ़ता देख आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया। बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि बिहार में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नामांकन चल रहा है, जिसमें प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के अजब-गजब कारनामे सामने आ रहे हैं।

टैग्स